Total Users- 1,165,865

spot_img

Total Users- 1,165,865

Wednesday, March 4, 2026
spot_img

Olympic अचानक तेजी से बढ़ा था विनेश फोगाट का वजन

 भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट को 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती के फाइनल में अयोग्य घोषित करना, भारत के लिए एक चौंकाने वाली घटना है। विनेश ने पेरिस ओलंपिक में अपने पहले ही बाउट में शीर्ष वरीयता प्राप्त और टोक्यो 2020 चैंपियन जापान की युई सुसाकी को हराया। इसके बाद विनेश ने दो और बाउट जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। लेकिन, फाइनल बाउट से पहले वजन मापन के दौरान विनेश का वजन तय मानक से 100 ग्राम अधिक आया, और वह फाइनल में जाने के लिए अयोग्य घोषित हो गईं।

 विनेश ने मंगलवार को लगातार तीन बाउट लड़े और तीनों जीते। हालांकि बाउट के दौरान उनका वजन तेजी से बढ़ता पाया गया। इस बात की जानकारी विनेश के साथ पेरिस ओलंपिक में काम कर रहे डॉ दिनशॉ पारदीवाला ने दी। डॉ दिनशॉ पारदीवाला ने कहा कि विनेश की मेडिकल टीम ने विनेश का वजन कम करने के लिए पूरा प्रयास किया है। जब कोई रेसलर अपने सामान्य वजन से निचले भारवर्ग में हिस्सा लेता है, तो उसके पास अपेक्षाकृत कमजोर प्रतिद्वंदियों से बाउट करने का एडवांटेज रहता है। लेकिन वजन कम करने में डाइट, वाटर इनटेक और अन्य चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। इसके अलावा एथलीट को पसीना भी निकालना होता है। उन्होंने कहा कि लाइट वेट कैटेगरी में आने के बाद कमजोरी और एनर्जी में कमी आ जाती है। इसलिए आमतौर पर ऐसे रेसलरों को वजन कराने के बाद एनर्जी फूड पर ध्यान देना होता है।

कपड़ों का आकार भी छोटा किया गया था
डॉ दिनशॉ पारदीवाला ने बताया कि हमने विनेश का वजन कम करने के लिए सब उपाए किए। यहां तक कि विनेश के बाल भी काटे, उनके कपड़ों को भी छोटा किया गया। लेकिन इन सब प्रयासों के बाद बाद भी वजन कम नहीं हो पाया। फिलहाल विनेश को लोकल ओलंपिक हॉस्पिटल में नसों के जरिए तरल पदार्थ दिए जा रहे हैं। उनके सभी पैरामीटर सामान्य हैं। उन्होंने पीटी उषा से भी बात की। वह शारीरिक तौर पर बिल्कुल सामान्य हैं।

More Topics

इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता

-छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते...

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी के विदेश नीति पर उठाए सवाल,चुप क्यों है सरकार

राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा चिंताएँ वास्तविक...

रूखे बालों में आ जाएगी जान, एलोवेरा के इस आसान नुस्खे से बनाएं नेचुरल कंडीशनर

प्रदूषण, केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स और गलत हेयर केयर...

होली के मौके पर ठंडी-ठंडी ठंडाई घर पर ही बनाएं

होली में रंग खेलने के बाद जब गला सूख...

 90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि

-मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष से पीड़ित चाका बाई...

इसे भी पढ़े