Total Users- 1,181,549

spot_img

Total Users- 1,181,549

Friday, March 27, 2026
spot_img

अब तस्करी के सोने पर लगेगी रोक दुबई के भाव मिलने लगा गोल्ड

गोल्ड पर सीमा शुल्क में कमी से इसकी तस्करी पर अंकुश लगना तय हो गया है। हाल के दिनों में देश में गोल्ड की स्मगलिंग काफी बढ़ गई थी। उद्योग जगत के लोगों का मानना है कि शुल्क में भारी कटौती से अवैध आयात को खत्म करने में मदद मिलेगी। कारोबारियों का मानना है कि देश में करीब 15 फीसदी सोना तस्करी के रास्ते बाजार में पहुंचता है लेकिन अब इसमें रोक लगेगी क्योंकि आयात शुल्क में कटौती के बाद तस्करी का सोना खरीदने में कोई फायदा नहीं होगा। चूंकि आयात शुल्क में कटौती के बाद दुबई और भारत में गोल्ड की कीमत करीब करीब बराबर हो गई हैं। ऐसे में ज्वैलर्स दुबई के भाव पर सोना खरीदों जैसे लुभावने स्लोगन देकर ग्राहकों को खींचने की कोशिश कर रहे हैं। वैसे भी सोना सस्ता होने से ग्राहकों की संख्या में 60 फीसदी तक इजाफा हुआ है।

आभूषणों पर  20 से 40 फीसदी तक छूट
उधर गोल्ड के सस्ता होने से इस साल नवंबर-दिसंबर के शादी सीजन के लिए ज्वेलरी खरीदने का इंतजार कर रहे ग्राहकों को शानदार मौका मिल गया है। दरअसल, इस साल गोल्ड पर बजट में कस्टम ड्यूटी  को 15 फीसदी से घटाकर 6 परसेंट कर दिया गया था। इसके बाद सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया, जिसके बाद ज्वेलरी सस्ती होने का इंतजार कर रहे लोगों को मौका मिल गया। वहीं ज्वैलर्स ने भी ग्राहकों को लुभाने के लिए ऑफर्स से लेकर अलग-अलग तरकीबों को आजमाना शुरू कर दिया है। ज्वैलर्स ने सोने के आभूषणों के मेकिंग चार्ज पर 20 से 40 फीसदी तक छूट की पेशकश करनी शुरू कर दी है। इसकी वजह ग्राहकों की तरफ से गहनों की बढ़ी पूछताछ है जिसे वो बिक्री में बदलने के लिए ये ऑफर्स दे रहे हैं। ज्वैलर्स अपना पुराना स्टॉक जल्द से जल्द खत्म करने के लिए ये ऑफर्स दे रहे हैं।

क्यों गिर रहा सोने का भाव
ऑफर्स के अलावा भी दूसरे तरीकों से ग्राहकों को दुकान तक लाने में संभावित जीएसटी बढ़ोतरी का दांव चला जा रहा है। ज्वैलर्स कह रहे हैं कि सोने और चांदी की कस्टम ड्यूटी में कटौती की भरपाई करने के लिए सरकार सोने और चांदी की मौजूदा जीएसटी दर को 3 फीसदी से बढ़ाकर 9 से 10 परसेंट कर सकती है। वहीं जीएसटी दर को 3 से बढ़कर 5 परसेंट किए जाने की बात भी जानकार कह रहे हैं।

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े