Total Users- 1,181,240

spot_img

Total Users- 1,181,240

Thursday, March 26, 2026
spot_img

अब किडनी-लिवर की तरह हाथ भी किए जा सकेंगे दान,

किडनी और लिवर की तरह अब हाथ भी दान किए जा सकेंगे। यह दान उन लोगों के लिए होगा, जिन्होंने हादसे में अपने हाथ खो दिए हैं और जिनके लिए नए हाथ की जरूरत है। इस योजना के तहत लोग अपनी जानकारी रजिस्टर करवा सकते हैं ताकि जरूरत पड़ने पर उनके हाथ दान के लिए उपलब्ध हो सकें।

राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (नोटो) ने हाथ प्रत्यारोपण को अपनी राष्ट्रीय रजिस्ट्री में शामिल कर लिया है। अब देशभर के अस्पतालों में इस प्रक्रिया पर काम शुरू हो गया है। मध्यप्रदेश में जल्द ही हाथों का प्रत्यारोपण (कैडवर हैंड ट्रांसप्लांट) शुरू होगा। अस्पताल में रजिस्ट्रेशन के बाद ब्रेन डेड मरीजों से हाथ दान लेकर जरूरतमंद लोगों को प्रत्यारोपित किया जाएगा। इस योजना से हर महीने राज्य में पांच से 10 मरीजों को फायदा होगा।

अब तक देश में दिल्ली, चंडीगढ़, और मुंबई जैसे शहरों में 50 हाथ प्रत्यारोपण किए जा चुके हैं। भविष्य में, जिन अस्पतालों को लाइसेंस मिलेगा, वहां पर यह प्रक्रिया शुरू होगी। नोटो की सूची में अब तक किडनी समेत 12 अंगों के दान की व्यवस्था थी। अब हाथ दान को 13वें नंबर पर जोड़ा गया है।

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े