Total Users- 1,181,296

spot_img

Total Users- 1,181,296

Thursday, March 26, 2026
spot_img

नेहरू के पास थी दूर दृष्टि…’, शरद पवार बोले

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पास आधुनिक भारत के लिए एक दृष्टिकोण था। विभाजन के बाद देश को एकजुट रखने के लिए उनके नेतृत्व की आवश्यकता थी।

देश को एकजुट करने में पटेल का योगदान बहुत बड़ा: शरद पवार
शरद पावर ने एक किताब के विमोचन कार्यक्रम में कहा कि देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल एक कुशल प्रशासक थे। उन्होंने किसानों तथा श्रमिक वर्ग के लिए काम किया। पवार ने कहा कि आजादी के बाद देश को एकजुट करने में पटेल का योगदान बहुत बड़ा था, क्योंकि उन्होंने रियासतों को भारत संघ में विलय करने के लिए मनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

राकांपा (एसपी) नेता ने कहा, ‘‘महात्मा गांधी दोनों नेताओं (नेहरू और पटेल) की क्षमता और उनके नेतृत्व के गुणों को जानते थे। देश की प्रगति और विकास के लिए नेहरू का आधुनिक भारत का दृष्टिकोण आवश्यक था। उनके पास देश को विश्व के केंद्रीय मंच पर ले जाने का दृष्टिकोण था। विभाजन के बाद देश को एकजुट रखने के लिए उनके नेतृत्व की आवश्यकता थी।”

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े