Total Users- 1,181,054

spot_img

Total Users- 1,181,054

Thursday, March 26, 2026
spot_img

नासिकः गैंगस्टर की रिहाई का जश्न मनाना पड़ा भारी, 

महाराष्ट्र के नासिक में गैंगस्टर हर्षद पाटणकर को नासिक की जेल से रिहा किया गया। रिहाई के बाद उसके समर्थकों ने शहर में एक जुलूस निकाला जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद, पुलिस ने उसे फिर से हिरासत में ले लिया और जुलूस में इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी जब्त कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, नासिक के गैंगस्टर हर्षद पाटनकर ने जेल से छूटने के बाद अपने समर्थकों संग जुलूस निकाला था। पाटनकर महंगी कार में आगे-आगे था और उसके पीछे बड़ी संख्या में बाइक सवार उसके साथी थे। गैंगस्टर एमपीडीए के तहत नासिक रोड सेंट्रल जेल में बंद था। 

यह जुलूस शरणपुर रोड इलाके में निकाला गया। इस जुलूस में कुख्यात अपराधी और तड़ीपार बदमाश भी देखे गए। जो असभ्य भाषा व गालियां भी दे रहे थे। बॉस इज बैक की घोषणा भी की जा रही थी। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पाटनकर को फिर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पाटनकर के साथ उसके 6 सहयोगियों को भी दबोचा है। इन लोगों पर बिना अनुमति के रैली निकालने और उपद्रव करने का आरोप है। 

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े