Total Users- 1,157,555

spot_img

Total Users- 1,157,555

Sunday, February 8, 2026
spot_img

‘हर 10 साल में 30 % बढ़ रही मुस्लिम आबादी’, CM हिमंत शर्मा बोले- वृद्धि को रोकने में कांग्रेस निभा सकती है महत्वपूर्ण भूमिका

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को दावा किया कि उनके राज्य में मुस्लिम आबादी हर 10 साल में लगभग 30 प्रतिशत बढ़ रही है और 2041 तक वे बहुसंख्यक हो जाएंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि 2041 तक असम मुस्लिम बहुल राज्य बन जाएगा।

‘हर 10 साल में करीब 16 प्रतिशत बढ़ रही है हिंदू समुदाय की आबादी’
मुख्यमंत्री ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि ‘‘सांख्यिकीय प्रतिचयन” के अनुसार असम में मुस्लिम आबादी 40 प्रतिशत है। उन्होंने कहा, ‘‘ 2041 तक असम मुस्लिम बहुल राज्य बन जाएगा। यह एक वास्तविकता है और इसे कोई नहीं रोक सकता।” मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदू समुदाय की आबादी हर 10 साल में करीब 16 प्रतिशत बढ़ रही है।

‘मुसलमानों की जनसंख्या वृद्धि को रोकने में कांग्रेस की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है’
शर्मा ने कहा कि उनकी सरकार ने मुस्लिम समुदाय की जनसंख्या वृद्धि को कम करने के लिए कदम उठाए हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा,‘‘ मुसलमानों की जनसंख्या वृद्धि को रोकने में कांग्रेस की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। अगर राहुल गांधी जनसंख्या नियंत्रण के ब्रांड एंबेसडर बन जाते हैं तो इस पर काबू पाया सकता है क्योंकि समुदाय केवल उनकी बात सुनता है।” 

More Topics

एपस्टीन फाइल में दलाई लामा के नाम को उनके कार्यालय ने बताया निराधार

यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइलों में दलाई...

छत्तीसगढ़ में 5 मेडिकल हब

रायपुर। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल...

शासन के सहयोग से आत्मनिर्भरता की राह पर दिव्यांग राजेश कुमार पटेल

व्यावसायिक प्रशिक्षण बना आजीविका और आत्मसम्मान का आधार रायपुर। दृढ़...

खेल मड़ई बना स्वास्थ्य और सौहार्द का मंच – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री...

इसे भी पढ़े