Total Users- 1,179,162

spot_img

Total Users- 1,179,162

Tuesday, March 24, 2026
spot_img

महाराष्ट्रः शादी का झांसा देकर युवती से रेप, युवक के खिलाफ मामला दर्ज

महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में शादी का झांसा देकर मुंबई की एक महिला से बलात्कार करने के आरोप में 36 वर्षीय एक व्यक्ति पर आरोप लगाया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, महिलाओं ने कथित तौर पर पीड़िता को फोन पर गाली दी, धमकी दी और आरोपी से शादी न करने के लिए कहा।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना तब सामने आई जब 25 वर्षीय पीड़िता ने चिपलून पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसने कथित तौर पर शादी का झूठा वादा करके उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि मामले को जीरो एफआईआर के साथ मध्य मुंबई के नेहरू नगर पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित कर दिया गया है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, वह 2022 में अपने पिता के एक कॉमन फ्रेंड के जरिए आरोपी आदित्य परब के संपर्क में आई, जो अपनी बेटी के लिए दूल्हा ढूंढ रहा था। अधिकारी ने कहा कि दोनों परिवारों की बैठकों के बाद, पीड़िता ने परब से शादी करने का फैसला किया, जो ब्राजील में एक निजी कंपनी में काम कर रहा था और अगस्त 2023 में घर लौट आया। घर लौटने के बाद उनकी शादी की बातचीत फिर से शुरू हुई, लेकिन उसने पीड़िता और उसके परिवार के सदस्यों को विभिन्न कारणों का हवाला देकर शादी का वादा करने से इनकार कर दिया। जब पीड़िता आरोपी के घर पर थी तो उसने 5 जुलाई को उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। अगले दिन, दोनों रत्नागिरी जिले के गुहागर गए, जहां वे एक रिसॉर्ट में रुके, जहां वे फिर से उन्होंने संबंध बनाए। हालांकि, मुंबई लौटने पर युवक ने उससे बचना शुरू कर दिया।

More Topics

नवरात्रि व्रत में भी खा सकते है समा चावल का हेल्दी और स्वादिष्ट उपमा

नवरात्रि व्रत में साबूदाना और कुट्टू से हटकर कुछ...

इसे भी पढ़े