Total Users- 1,178,932

spot_img

Total Users- 1,178,932

Tuesday, March 24, 2026
spot_img

हाई ऐजुकेशन के लिए 10 लाख रुपये तक का लोन, 1 लाख छात्रों को मिलेगा E-वाउचर

वित्त वर्ष 2024-25 के आम बजट में घरेलू क्षेत्र में उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख रुपये तक का लोन, 1 लाख छात्रों को सीधे ई-वाउचर की बड़ी घोषणा की। इसके अलावा, वित्त वर्ष 2024-25 के आम बजट में शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास के लिए 1.48 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि इसमें रोजगार, कौशल विकास, एमएसएमई और मध्यम वर्ग पर विशेष रूप से ध्यान दिया गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना को पांच साल के लिए बढ़ा दिया है, जिससे देश के 80 करोड़ लोगों को फायदा हो रहा है। मंत्री ने कहा कि जैसा कि अंतरिम बजट में उल्लेख किया गया है, गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों पर ध्यान देने की जरूरत है।  वित्त मंत्री कहा, सरकार नौकरी बाजार में प्रवेश करने वाले 30 लाख युवाओं को एक महीने का पीएफ अंशदान देकर प्रोत्साहन देगी।

More Topics

नवरात्रि व्रत में भी खा सकते है समा चावल का हेल्दी और स्वादिष्ट उपमा

नवरात्रि व्रत में साबूदाना और कुट्टू से हटकर कुछ...

इसे भी पढ़े