Total Users- 1,181,296

spot_img

Total Users- 1,181,296

Thursday, March 26, 2026
spot_img

भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त…17 राज्यों में अलर्ट, 

देशभर में मानसून सक्रिय है, जिससे कई पश्चिमी राज्यों में भारी बारिश हो रही है। महाराष्ट्र और गुजरात में बारिश की वजह से हालत बहुत खराब हो गए हैं। राजस्थान, दिल्ली और उत्तराखंड में भी तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शनिवार को 17 राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है।मुंबई, पालघर और पुणे में भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। पुणे में 57 साल बाद 114 मिमी बारिश हुई है। सेना को बचाव और राहत कार्य के लिए बुलाना पड़ा है, लेकिन लगातार बारिश की वजह से राहत कार्य भी मुश्किल हो रहा है।
-कोल्हापुर में 6 हजार लोग बेघर हो गए हैं। अरब सागर में एक छोटी नौका के चालक दल के 14 लोगों को बचाया गया है।

गुजरात के 10 जिलों में बाढ़ आ गई है, सबसे बुरा हाल नवसारी का है, जहां पूर्णा नदी का पानी शहर में घुस गया है। लगभग 3 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। राज्य में पिछले 24 घंटों में 8 लोगों की मौत की खबर है।
-गोवा-कर्नाटक सीमा पर भूस्खलन के कारण दक्षिण-पश्चिम रेलवे की सेवाएं प्रभावित हुई हैं। नवापुर में रातभर 8.3 इंच बारिश हुई है, जिससे रेलवे लाइन पर मलबा आ गया और भुसावल-सूरत ट्रेन सेवा बाधित हो गई।

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े