Total Users- 1,179,163

spot_img

Total Users- 1,179,163

Tuesday, March 24, 2026
spot_img

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में हुए भर्ती, जानिए कैसी है स्थिति

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी स्थिति ठीक है। परिवार के लोग अस्पताल में मौजूद हैं। 

सोमवार की सुबह लालू प्रसाद यादव दिल्ली गए थे। दिल्ली जाने के क्रम में लालू यादव ने मीडिया से बात करते हुए नीतीश सरकार पर निशाना साधा था। लेकिन आज यह खबर निकलकर सामने आई कि खराब स्वास्थ्य की वजह से लालू यादव को दिल्ली के एम्स अस्पताल में एडमिट कराया गया है। वहीं दूसरी ओर उनकी पार्टी के एक नेता ने सोशल मीडिया पर तबीयत खराब होने की बात कही है। 

लालू की तबीयत खराब 
लालू प्रसाद यादव पहले से ही कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं और कुछ महीने पहले ही उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ है। बढ़ती उम्र के कारण उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसकी वजह से वे राजनीति में भी बहुत सक्रिय नजर नहीं आते हैं। इससे पहले भी लालू यादव को स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उनके साथ परिवार के सदस्य मौजूद हैं। अस्पताल से जुड़े सूत्रों की मानें, तो लालू यादव किडनी ट्रांसप्लांट से जुड़े नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं।

More Topics

नवरात्रि व्रत में भी खा सकते है समा चावल का हेल्दी और स्वादिष्ट उपमा

नवरात्रि व्रत में साबूदाना और कुट्टू से हटकर कुछ...

इसे भी पढ़े