Total Users- 1,181,511

spot_img

Total Users- 1,181,511

Friday, March 27, 2026
spot_img

लालू यादव बोले- ’13 दिनों में 7 रेल दुघर्टनाएं चिंताजनक’

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल(राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने एक के बाद एक हुईं रेल दुर्घटनाओं पर गहरी चिंता जताई है और साथ ही साथ केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि रेल के डिब्बे आज चलते फिरते ताबूत बनकर रह गए हैं।

‘भारतीय रेलवे इतनी असुरक्षित हो चुकी है कि…’
लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर लिखा,” 13 दिनों में 7 रेल दुर्घटनाएं! नियमित होती रेल दुर्घटनाएं बेहद चिंताजनक है। सरकार ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था के मूलभूत कदम भी नहीं उठा रही है। भारतीय रेलवे इतनी असुरक्षित हो चुकी है कि ट्रेनों पर चढ़ने से पहले यात्री प्रार्थना करते हैं कि यह यात्रा उनकी अंतिम यात्रा ना हो। रेल के डिब्बे आज चलते फिरते ताबूत बनकर रह गए हैं।”

लालू यादव ने केंद्र की रेल नीतियों को कठघरे में खड़ा किया
आपको बता दें कि झारखंड में दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के बड़ाबम्बू स्टेशन के निकट आज यानी मंगलवार को हावड़ा से मुंबई जा रही 12810 हावड़ा-मुंबई मेल के कई डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। इसी को लेकर लालू यादव ने केंद्र की मोदी सरकार की रेल नीतियों को कठघरे में खड़ा किया।

अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना तड़के 3.45 बजे दक्षिण-पूर्व रेलवे (एसईआर) के चक्रधरपुर डिवीजन के अंतर्गत, जमशेदपुर से लगभग 80 किलोमीटर दूर बड़ाबम्बू के पास हुई। एसईआर के प्रवक्ता ओम प्रकाश चरण ने कहा कि पास में एक मालगाड़ी के भी पटरी से उतरने की सूचना है, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कहीं दोनों दुर्घटनाएं एक साथ तो नहीं हुईं। 

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े