Total Users- 1,165,885

spot_img

Total Users- 1,165,885

Wednesday, March 4, 2026
spot_img

बड़ा झटका: लालू प्रसाद यादव को कोर्ट का समन, लैंड फॉर जॉब केस में 11 मार्च को पेशी

लैंड फॉर जॉब घोटाले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने इस मामले में CBI की चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए लालू यादव, उनके बेटे-बेटी सहित सभी आरोपियों को समन भेजा है। कोर्ट ने सभी को 11 मार्च को पेश होने का आदेश दिया है।

क्या है लैंड फॉर जॉब घोटाला?

CBI के मुताबिक, 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहते हुए लालू यादव ने रेलवे में नौकरी देने के बदले जमीन और प्रॉपर्टी ट्रांसफर कराई। आरोप है कि मुंबई, जबलपुर, कोलकाता, जयपुर और हाजीपुर जोन में रेलवे की नौकरियां देने के बदले जमीन ली गई। लालू के परिवार ने बिहार में 1 लाख स्क्वायर फीट से ज्यादा जमीन मात्र 26 लाख में हासिल की और अधिकतर मामलों में भुगतान कैश में किया गया

पूछताछ में क्या हुआ?

इस मामले में 20 जनवरी 2024 को ED की दिल्ली और पटना टीम ने लालू और तेजस्वी यादव से 10 घंटे तक पूछताछ की थी। सूत्रों के मुताबिक, लालू से 50 से ज्यादा सवाल पूछे गए, जिनका जवाब उन्होंने ज्यादातर “हां” या “ना” में दिया। वहीं, 30 जनवरी को तेजस्वी से 11 घंटे की लंबी पूछताछ की गई थी।

अब सभी आरोपियों को 11 मार्च को कोर्ट में पेश होना होगा। यह मामला राजनीतिक गलियारों में फिर से चर्चा का विषय बन गया है। आगे की सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

More Topics

इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता

-छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते...

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी के विदेश नीति पर उठाए सवाल,चुप क्यों है सरकार

राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा चिंताएँ वास्तविक...

रूखे बालों में आ जाएगी जान, एलोवेरा के इस आसान नुस्खे से बनाएं नेचुरल कंडीशनर

प्रदूषण, केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स और गलत हेयर केयर...

होली के मौके पर ठंडी-ठंडी ठंडाई घर पर ही बनाएं

होली में रंग खेलने के बाद जब गला सूख...

 90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि

-मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष से पीड़ित चाका बाई...

इसे भी पढ़े