Total Users- 1,165,859

spot_img

Total Users- 1,165,859

Tuesday, March 3, 2026
spot_img

पश्चिम बंगाल में भूकंप के झटके, कोलकाता में मची अफरा-तफरी

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मंगलवार सुबह 6:10 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अचानक धरती हिलने से लोग दहशत में आ गए और घरों से बाहर निकल आए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई, जिसका केंद्र बंगाल की खाड़ी में 91 किलोमीटर की गहराई में था।

दिल्ली, गाजियाबाद और बिहार में भी हाल ही में आए भूकंप

भूकंप सिर्फ कोलकाता तक सीमित नहीं रहा, बल्कि हाल ही में दिल्ली, गाजियाबाद और बिहार में भी झटके महसूस किए गए

  • दिल्ली-एनसीआर: 17 फरवरी की सुबह 4.0 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र नई दिल्ली था
  • गाजियाबाद: 23 फरवरी को दोपहर 3 बजे 2.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।
  • बिहार: 17 फरवरी को सीवान जिले में 4.0 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र 10 किमी की गहराई में था।

क्यों आते हैं भूकंप?

धरती की सतह टेक्टोनिक प्लेटों से बनी होती है, जो लगातार गतिशील रहती हैं। जब ये प्लेटें आपस में टकराती हैं तो दबाव बढ़ जाता है, और प्लेट्स के टूटने या खिसकने से अचानक ऊर्जा निकलती है, जिससे भूकंप आता है।

क्या हुआ नुकसान?

फिलहाल किसी बड़े जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि भविष्य में भी भूकंप की संभावना बनी रह सकती है। प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है।

More Topics

इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता

-छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते...

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी के विदेश नीति पर उठाए सवाल,चुप क्यों है सरकार

राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा चिंताएँ वास्तविक...

रूखे बालों में आ जाएगी जान, एलोवेरा के इस आसान नुस्खे से बनाएं नेचुरल कंडीशनर

प्रदूषण, केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स और गलत हेयर केयर...

होली के मौके पर ठंडी-ठंडी ठंडाई घर पर ही बनाएं

होली में रंग खेलने के बाद जब गला सूख...

 90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि

-मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष से पीड़ित चाका बाई...

इसे भी पढ़े