Total Users- 1,180,997

spot_img

Total Users- 1,180,997

Thursday, March 26, 2026
spot_img

केजरीवाल के साथ राजनीतिक कैदी जैसा व्यवहार हो रहा,

आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ “राजनीतिक कैदी” जैसा व्यवहार किया जा रहा है और इस बात पर जोर दिया कि पार्टी प्रमुख का शर्करा स्तर तीन जून से सात जुलाई के बीच लगभग 34 बार गिरा और 50 तक पहुंच गया। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने आरोप लगाया कि केजरीवाल एक “साजिश” का शिकार हुए हैं।

उन्होंने कहा, “केजरीवाल एक राजनीतिक कैदी हैं। हर कोई जानता है कि तानाशाही ने राजनीतिक कैदियों के साथ कैसा व्यवहार किया है। उन्हें डराने की कोशिश की जा रही है ताकि वह अपनी आवाज न उठाएं।” पाठक ने कहा कि केजरीवाल 30 साल से गंभीर मधुमेह से पीड़ित हैं और वह हाइपोग्लाइसीमिया से भी पीड़ित हैं जो कि उनके स्वास्थ्य के लिए “खतरनाक” है। उन्होंने कहा, “तीन जून से सात जुलाई के बीच न्यायिक हिरासत में रहते हुए उनका शर्करा स्तर 34 बार गिरा। यह एक गंभीर मुद्दा है। वह कोई सामान्य व्यक्ति नहीं हैं। वह एक निर्वाचित मुख्यमंत्री हैं।”

More Topics

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े