Total Users- 1,178,931

spot_img

Total Users- 1,178,931

Tuesday, March 24, 2026
spot_img

लालू यादव के बयान पर JDU का पलटवार, कहा- आप तो बस भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में विशेष दर्जे की चिंता कीजिए

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और RJD प्रमुख लालू यादव के बयान पर जदयू नेता नीरज कुमार ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि लालू यादव से पूछिए तेजस्वी यादव कहां हैं? मानसून सत्र चल रहा है और विपक्ष के नेता गायब हो गए… विशेष दर्जे की चिंता हम(जदयू) करते हैं… आप तो बस भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में विशेष दर्जे की चिंता कीजिए।

हम विशेष राज्य का दर्जा लेकर रहेंगे: लालू यादव  
बता दें कि बिहार को अब विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिल पाएगा। केंद्र सरकार ने सोमवार को लोकसभा में जदयू सांसद रामप्रीत मंडल के सवाल पर कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दे पाना संभव नहीं है। इस पर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा कि नीतीश कुमार ने कहा था विशेष राज्य का दर्जा दिलवाएंगे लेकिन अब केंद्र ने मना कर दिया है। इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस्तीफा दें, हम विशेष राज्य का दर्जा लेकर रहेंगे।

गौरतलब हो कि मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में केंद्र सरकार की ओर से जदयू की मांग पर जवाब देते हुए कहा कि मौजूदा प्रावधानों में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देना संभव नहीं है। मंत्री ने कहा कि विशेष राज्य के दर्जे के लिए जिन प्रावधानों को पूरा करना होता है वह बिहार में नहीं है।

More Topics

नवरात्रि व्रत में भी खा सकते है समा चावल का हेल्दी और स्वादिष्ट उपमा

नवरात्रि व्रत में साबूदाना और कुट्टू से हटकर कुछ...

इसे भी पढ़े