Total Users- 1,181,511

spot_img

Total Users- 1,181,511

Friday, March 27, 2026
spot_img

लेह एयरपोर्ट पर इंडिगो और स्पाइसजेट ने रद्द की उड़ानें, जानें क्या है वजह

 लेह में बढ़ती गर्मी के कारण एयरपोर्ट पर उड़ान भरने में मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच लेह हवाई अड्डे पर चार उड़ानों को रद्द कर दिया है। एएआई अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है। पिछले शनिवार (27 जुलाई) से लद्दाख में उच्च तापमान के कारण अब तक 16 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।लेह हवाई अड्डे प एएआई अधिकारी ने X पर पोस्ट करते हुए कहा, ”लेह में आज जारी मौसम की स्थिति के कारण, लेह हवाई अड्डे पर 4 उड़ानों को रद्द करना का फैसला लिया गया है। रद्द की गई फ्लाइट में से तीन इंडिगो और एक स्पाइसजेट की है।” भारत के सबसे ऊंचे हवाई क्षेत्र में अभूतपूर्व गर्मी की वजह से उड़ानों को रद्द किया जा रहा है। इससे पहले इंडिगो और स्पाइसजेट ने मंगलवार को लेह के लिए चार उड़ानें रद्द कर दीं थी। इन एयरलाइनों ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) को रद्दीकरण का कारण “अनुमानित खराब मौसम” (गर्मी) बताया है, जो लेह के कुशोक बकुला रिम्पोछे हवाई अड्डे का संचालन करता है। 

लेह एयरपोर्ट पर तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने पर उड़ानें रद्द हो जाती हैं। एयरलाइंस अपने विमानों को वहां से उड़ान भरने से मना कर देती हैं क्योंकि वे उस दिन लद्दाख में फंस जाते हैं। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया, “शायद यह पहली बार है जब मौसम की चरम स्थिति (ऊंचाई पर गर्मी) के कारण लेह एयरपोर्ट पर उड़ानें रद्द हो रही हैं। हमें याद नहीं आता कि पहले कभी ऐसा हुआ हो कि लगातार तीन दिनों तक ऐसा हुआ हो।”

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े