Total Users- 1,164,968

spot_img

Total Users- 1,164,968

Monday, March 2, 2026
spot_img

भारतीय उच्चायोग ने साझा लोकतांत्रिक मूल्यों को बताया आधार

मालदीव के साथ भारत के ‘विशेष संबंध’ साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित हैं। भारतीय उच्चायोग ने यहां मालदीव के साथ संसदीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने में विश्वास जताया। मालदीव में भारतीय उच्चायुक्त मुनु महावर ने बृहस्पतिवार को संसद के अध्यक्ष अब्दुल रहीम अब्दुल्ला से शिष्टाचार भेंट की। मालदीव की संसद के आधिकारिक अकाउंट से बृहस्पतिवार को ‘एक्स’ पर किये गये एक पोस्ट में कहा गया, “मालदीव में भारतीय उच्चायुक्त मुनु महावर ने ‘पीपुल्स मजलिस’ के अध्यक्ष अब्दुल रहीम अब्दुल्ला से शिष्टाचार भेंट की।” वहीं भारतीय उच्चायोग ने इस पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए कहा, “ मालदीव के साथ भारत के विशेष संबंध साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित हैं। हम अपने संसदीय संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के लिए तत्पर हैं।”

महावर ने इस महीने की शुरुआत में राष्ट्रपति कार्यालय में राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू से मुलाकात कर दोनों देशों के बीच ‘निरंतर घनिष्ठ संबंधों’ को बढ़ावा देने और द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के लिए ‘अटूट’ प्रतिबद्धता दोहराई थी। साथ ही उन्होंने हिंद महासागर में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए मिलकर काम करने पर भी सहमति जताई। पिछले साल नवंबर में मुइज्जू ने मालदीव के राष्ट्रपति का पद संभाला था तभी से भारत और मालदीव के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गये थे। मुइज्जू को चीन के प्रति झुकाव वाले नेता के तौर पर देखा जाता है। 

More Topics

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के दूरदर्शी नेतृत्व में देश को...

टेलरिंग के व्यवसाय में पूजा देवांगन को मिला मजबूत आधार

रायपुर। कोरबा जिले की रहने वाली पूजा देवांगन आज...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल रमेन डेका को जन्मदिन की दी शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज लोकभवन पहुँचकर राज्यपाल...

इसे भी पढ़े