Total Users- 1,179,018

spot_img

Total Users- 1,179,018

Tuesday, March 24, 2026
spot_img

पिछले एक साल में कुल कितने हुए ट्रेन हादसे और कितने लोगों की गई जान, देखें पूरी रिपोर्ट

 उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही ट्रेन गोंडा से करीब 25 किलोमीटर आगे पटरी से उतर गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हो गए। ये हादसा क्यों और कैसे हुआ यह तो जांच के बाद ही पता लगेगा लेकिन लोकोपायलट का कहना है उसने हादसे से पहले धमाके की आवाज सुनी थी। जब ये ट्रेन पटरी से उतरी तो ट्रेन की रफ्तार ज्यादा नही थी। रेलवे के तरफ से भी मुआवजे का ऐलान किया गया है। पिछले एक साल के अंदर कई रेल हादसे हुए है जिसमें सैंकड़ो लोगों की जान गई है। आइए जानते हैं पिछले एक साल में हुए ट्रेन हादसों के बारे में।

18 जुलाई 2024
चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही ट्रेन संख्या (15904)गोंडा के पास पटरी से उतर गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हो गए।
17 जून 2024
पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में 17 जून को कंचनजंघा एक्सप्रेस और मालगाड़ी की टक्कर हो गई थी। इस हादसे में मालगाड़ी के लोकोपायलट समेत 10 लोगों की मौत हुई थी
29 अक्टूबर 2023
आंध्र प्रदेश के अलमांडा-कंथकपल्ली में विशाखापत्तनम-रायगढ़ पैसेंजर ट्रेन को पीछे से पलासा एक्सप्रेस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में विशाखापत्तनम-रायगढ़ पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतर गई और हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई थी।

More Topics

नवरात्रि व्रत में भी खा सकते है समा चावल का हेल्दी और स्वादिष्ट उपमा

नवरात्रि व्रत में साबूदाना और कुट्टू से हटकर कुछ...

इसे भी पढ़े