Total Users- 1,181,362

spot_img

Total Users- 1,181,362

Thursday, March 26, 2026
spot_img

Kashmir में गर्मी ने तोड़े 25 साल के रिकॉर्ड, 

जम्मू कश्मीर भीषण गर्मी की चपेट में है और कश्मीर घाटी के कई स्थानों पर बीते 25 साल में जुलाई महीने का सबसे अधिक तापमान रविवार को दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, श्रीनगर शहर में रविवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह नौ जुलाई 1999 के बाद जुलाई का सबसे गर्म दिन था जब पारा 37 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। 

श्रीनगर में जुलाई का सर्वाधिक गर्म दिन 10 जुलाई 1946 को दर्ज किया गया था, जब पारा 38.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड और कोकरनाग कस्बों में भी रविवार को जुलाई का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। काजीगुंड में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 11 जुलाई 1988 को दर्ज किए गए 34.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। 

कोकरनाग में पारा 34.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि इस साल तीन जुलाई को तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। दक्षिण कश्मीर के इस शहर में पारा इससे पहले केवल एक बार आठ जुलाई 1993 को 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कश्मीर घाटी के अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने का पूर्वानुमान किया है, जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है। 

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े