Total Users- 1,180,997

spot_img

Total Users- 1,180,997

Thursday, March 26, 2026
spot_img

जानी-मानी कोरियोग्राफर फराह खान की मां का निधन

बॉलीवुड की जानी-मानी कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान की मां मेनका ईरानी का निधन हो गया है। मेनका ईरानी का निधन 79 वर्ष की आयु में हुआ। कुछ समय से वे बीमार थीं और हाल ही में उन्होंने कई सर्जरी भी करवाई थीं। उनका निधन 26 जुलाई 2024 को मुंबई में हुआ। फराह खान और उनके भाई साजिद खान ने इस दुखद समाचार की पुष्टि की है। मेनका ईरानी का अंतिम संस्कार परिवार और करीबी मित्रों की उपस्थिति में किया गया ।

हाल ही में फराह खान ने अपनी मम्मी मेनका का बर्थडे भी सेलिब्रेट किया था। उन्होंने दो फोटोज शेयर कर इमोशनल कैप्शन लिखा था।  फराह ने लिखा था- हम सभी अपनी मां को ग्रांटेड लेते हैं. खासकर मैं. मैंने उन्हें हमेशा ग्रांटेड लिया। बीता महीना इस बात का सबूत है कि मैं अपनी मम्मी मेनका से कितना प्यार करती हूं। आज भी इतनी सारी सर्जरी के बाद भी उनका ह्यूमर अबतक बना हुआ है। हैप्पी बर्थडे मां। आज का दिन खुशहाली से भरा है, क्योंकि आप अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौट रही हैं। आपको देखने के लिए मैं बेताब हूं।आप बहुत ताकतवर हैं। और इस लड़ाई में मैं आपके साथ खड़ी हूं।  आई लव यू।”

More Topics

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े