Total Users- 1,178,885

spot_img

Total Users- 1,178,885

Tuesday, March 24, 2026
spot_img

राहुल-अखिलेश के आरोपों पर बोले शिक्षा मंत्री- ‘पेपर लीक के साफ सबूत नहीं’ , बजट सत्र के पहले दिन नीट मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा… 

संसद का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आर्थिक सर्वे पेश करेंगी। अगले दिन यानी मंगलवार को देश का आम बजट लोकसभा में पेश किया जाएगा।

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने नीट परीक्षा में कथित धांधली का मुद्दा उठाया। इस पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के साफ सबूत नहीं है। बिहार के पटना में कुछ धांधली सामने आई है, जिसकी जांच सीबीआई और बिहार पुलिस कर रही है। पिछले 7 साल में कोई पेपर लीक नहीं।

नीट पेपर लीक मुद्दे पर अखिलेश यादव और राहुल गांधी ने भी अपनी बात रखी। राहुल गांधी ने कहा, ‘पेपर लीक बहुत बड़ा मुद्दा है। एग्जाम सिस्टम में गड़बड़ी है। सरकार इसके प्रति गंभीर नहीं है। शिक्षा मंत्री को तो शायद पता नहीं है कि हम यहां किस बात की चर्चा कर रहे हैं। यह छात्रों के भविष्य का सवाल है।’

अखिलेश यादव ने कहा, ‘यह सरकार पेपर लीक का रिकॉर्ड बनाएगी। कुछ केंद्र ऐसे हैं, जहां 2,000 से अधिक छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। जब तक यह मंत्री (शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान) हैं, छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा।’

पीएम मोदी ने विपक्ष को दी नसीहत

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन के बाहर मीडिया को संबोधित किया। पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि बजट सत्र सकारात्मक रहेगा और सभी देश के लिए काम करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी ने संसद के पिछले सत्र के दौरान विपक्ष का रुख का जिक्र किया और नसीहत भी दी।

संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले पीएम मोदी ने कहा, ‘आज सावन का पहला सोमवार है। इस पवित्र दिवस पर एक महत्वपूर्ण सत्र का प्रारंभ हो रहा है। सावन के पहले सोमवार पर मैं देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।’

‘आज संसद का मॉनसून सत्र भी आरंभ हो रहा है। देश बहुत बारीकी से देख रहा है कि संसद का ये सत्र सकारात्मक हो, सृजनात्मक हो और देशवासियों के सपनों को सिद्ध करने के लिए एक मजबूत नींव रखने वाला हो।’

More Topics

नवरात्रि व्रत में भी खा सकते है समा चावल का हेल्दी और स्वादिष्ट उपमा

नवरात्रि व्रत में साबूदाना और कुट्टू से हटकर कुछ...

इसे भी पढ़े