Total Users- 1,164,579

spot_img

Total Users- 1,164,579

Sunday, March 1, 2026
spot_img

दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण बढ़ा: ग्रैप (GRAP) का पहला चरण लागू, 211 हुआ AQI, इन गतिविधियों पर लगा प्रतिबंध

नई दिल्ली। दीपावली से लगभग एक सप्ताह पहले ही दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) क्षेत्र में वायु प्रदूषण के गंभीर होते स्तर को देखते हुए आज मंगलवार से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का पहला चरण लागू कर दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, GRAP का पहला चरण तब लागू किया जाता है जब दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 201 और 300 के बीच दर्ज होता है। मंगलवार को दिल्ली का AQI 211 दर्ज किया गया, जिसके कारण यह आपातकालीन योजना लागू की गई।

GRAP I लागू होने के बाद लगे ये प्रतिबंध

GRAP I के तहत वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए निम्न कदम उठाए गए हैं:

  1. होटलों और रेस्तरां: होटलों और रेस्तरां में कोयले और लकड़ी के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।
  2. वाहनों पर निगरानी: BS III पेट्रोल और BS IV डीजल वाहनों (पुराने वाहनों) के संचालन पर सख्त निगरानी रखी जाएगी।
  3. निर्माण गतिविधियाँ:
    • निर्माण और विध्वंस (C&D) गतिविधियों के लिए धूल शमन उपायों को कड़ाई से लागू करना होगा।
    • 500 वर्ग मीटर या उससे अधिक भूखंड आकार वाली परियोजनाओं पर C&D गतिविधियों की अनुमति नहीं है।
  4. जनरेटर सेट: डीजल से चलने वाले जनरेटर सेट पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।
  5. कचरा प्रबंधन: कचरे को अवैध तरीके से खुले में फेंकने पर प्रतिबंध रहेगा।

अन्य उठाए जाने वाले कदम

वायु प्रदूषण को कम करने के लिए प्रशासन कई अन्य अहम कार्य करेगा:

  • सफाई: सड़कों पर समय-समय पर मशीन से सफाई और पानी का छिड़काव किया जाएगा।
  • धूल नियंत्रण: C&D सामग्री और उपशिष्ट को परिसर में उचित रूप से कवर किया जाएगा।
  • वाहन उत्सर्जन: वाहनों के लिए पीयूसी (Pollution Under Control) मानदंडों की कड़ी निगरानी होगी।

More Topics

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के दूरदर्शी नेतृत्व में देश को...

टेलरिंग के व्यवसाय में पूजा देवांगन को मिला मजबूत आधार

रायपुर। कोरबा जिले की रहने वाली पूजा देवांगन आज...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल रमेन डेका को जन्मदिन की दी शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज लोकभवन पहुँचकर राज्यपाल...

दक्षिण भारतीय प्याज की चटनी घर पर बनाएं

चटपटी प्याज की चटनी हर खाने का स्वाद दोगुना...

इसे भी पढ़े