Total Users- 1,181,584

spot_img

Total Users- 1,181,584

Friday, March 27, 2026
spot_img

Delhi-NCR मौसम विभाग ने आज भारी बारिश का अलर्ट किया जारी

दिल्ली और एनसीआर में इस बार जुलाई के महीने में बारिश की कमी से लोग परेशान हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार इस महीने में बारिश काफी कम हुई है, जबकि मौसम विभाग ने आज (31 जुलाई) के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

पिछले साल की तुलना में 82 प्रतिशत कम बारिश
जुलाई 2023 में दिल्ली में बेतहाशा बारिश हुई थी, और शहर के एरियल व्यू में सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा था। यह बारिश हरियाणा से छोड़े गए पानी के कारण भी हुई थी। इस साल, जुलाई के महीने में बारिश की मात्रा में 82 प्रतिशत की कमी देखी गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, इस साल 1 से 30 जुलाई के बीच दिल्ली में 203 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 384 मिमी बारिश हुई थी। पिछले साल जुलाई में बारिश की मात्रा सामान्य से 83 प्रतिशत अधिक थी, जिससे दिल्ली को बाढ़ जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा था।

आज के लिए भारी बारिश का अलर्ट
हालांकि जुलाई के अंतिम दिन का समय बचा हुआ है, आईएमडी ने आज के लिए दिल्ली और एनसीआर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है, जो यह संकेत देता है कि लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। दिल्ली के अलावा नोएडा और गाजियाबाद में भी भारी बारिश के आसार हैं। गाजियाबाद में आज और कल (31 जुलाई-1 अगस्त) को भारी बारिश की संभावना है। हालांकि, हरियाणा के गुरुग्राम में बारिश के कम आसार हैं।

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े