Total Users- 1,165,950

spot_img

Total Users- 1,165,950

Wednesday, March 4, 2026
spot_img

11 दिन बाद भी सीएम का फैसला अधूरा: दिल्ली में BJP की असमंजस, आतिशी का हमला

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के 10 दिन बाद भी बीजेपी मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर नहीं लगा पाई है। 48 सीटें जीतकर 27 साल बाद सत्ता में वापसी करने वाली बीजेपी अभी भी सीएम चेहरे को लेकर असमंजस में है। आज शाम 7 बजे विधायक दल की बैठक होनी है, जो पहले शाम 4 बजे निर्धारित थी।

BJP के इंतजार पर आतिशी का हमला

दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री रहीं आतिशी मार्लेना ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, “11 दिन बाद भी बीजेपी के पास कोई सीएम चेहरा नहीं है। बार-बार बैठक स्थगित हो रही है, इससे साफ है कि पीएम मोदी अपने 48 विधायकों पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं।”

दो दिन पहले भी आतिशी ने कहा था कि दिल्ली के लोग उम्मीद कर रहे थे कि 9 फरवरी तक सीएम का नाम घोषित होगा, लेकिन अब तक बीजेपी असमंजस में है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के पास दिल्ली के लिए कोई विजन या प्लान नहीं है।

BJP का पलटवार: जल्द होगी घोषणा

वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और नेता हरीश खुराना ने आतिशी को जवाब देते हुए कहा, “बीजेपी जल्द ही अपने सीएम की घोषणा करेगी। हमारी कैबिनेट दिल्ली की जनता के लिए काम करने वाली होगी। आतिशी को अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कौन होगा।”

20 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह

भाजपा के आधिकारिक अकाउंट से दिल्ली के रामलीला मैदान में 20 फरवरी को सुबह 12 बजे शपथ ग्रहण समारोह के लिए जनता को निमंत्रण दिया गया है। अब देखना है कि बीजेपी की सीएम घोषणा के बाद दिल्ली की राजनीति क्या मोड़ लेती है।

More Topics

इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता

-छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते...

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी के विदेश नीति पर उठाए सवाल,चुप क्यों है सरकार

राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा चिंताएँ वास्तविक...

रूखे बालों में आ जाएगी जान, एलोवेरा के इस आसान नुस्खे से बनाएं नेचुरल कंडीशनर

प्रदूषण, केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स और गलत हेयर केयर...

होली के मौके पर ठंडी-ठंडी ठंडाई घर पर ही बनाएं

होली में रंग खेलने के बाद जब गला सूख...

 90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि

-मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष से पीड़ित चाका बाई...

इसे भी पढ़े