Total Users- 1,181,113

spot_img

Total Users- 1,181,113

Thursday, March 26, 2026
spot_img

Delhi में 11वीं के छात्र ने हॉस्टल में फांसी लगाकर किया सुसाइड,

दिल्ली के एक निजी स्कूल के हॉस्टल में 11वीं कक्षा के एक छात्र ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 25 जुलाई को यह घटना द्वारका स्थित स्कूल में हुई। अधिकारी ने बताया कि पुलिस जब मौके पर पहुंची तो छात्रावास में 16 वर्षीय एक किशोर मृत पाया गया। पुलिस ने उसके एक सहपाठी के हवाले से बताया कि वह अपने एक सहपाठी के स्कूल छोड़कर विज्ञान वर्ग में दूसरे संस्थान में प्रवेश लेने को लेकर परेशान था।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “उसके पिता ने उसे कला संकाय में स्कूल में पढ़ाई जारी रखने को लेकर समझाया था। किशोर अकेलापन महसूस कर रहा था और परेशान था। 25 जुलाई को सुबह करीब छह बजे उसने बिस्तर की चादर से कपड़े फाड़कर फंदा बनाया और आत्महत्या कर ली।” अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है और किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका नहीं है। उन्होंने बताया कि जांच की जा रही है।

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े