Total Users- 1,181,240

spot_img

Total Users- 1,181,240

Thursday, March 26, 2026
spot_img

बेटी ने तीरंदाजी में 11वां स्थान हासिल कर बढ़ाया देश का मान पिता बेचते थे दूध,

पेरिस ओलंपिक में भारतीय महिला तीरंदाज अंकिता भकत ने गुरुवार को महिलाओं की तीरंदाजी स्पर्धा के क्वालिफिकेशन राउंड में 11वां स्थान हासिल किया। यह उनकी बड़ी उपलब्धि है। अंकिता का ओलंपिक तक पहुंचना आसान नहीं था। उनका परिवार आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहा था। उनके पिता दूध बेचते थे और परिवार की आमदनी बहुत कम थी। इन कठिन परिस्थितियों के बावजूद, अंकिता ने तीरंदाजी के प्रति अपनी मेहनत और जुनून को बनाए रखा और अपने ओलंपिक सपने को पूरा किया।कोलकाता की निवासी अंकिता ने केवल 10 साल की उम्र में तीरंदाजी की दुनिया में कदम रखा। एक स्थानीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उन्हें ना तो उपकरण मिले और ना ही अनुभव था। इसके बावजूद, अंकिता ने हार मानने के बजाय स्थानीय क्लब से उपकरण उधार लेकर अभ्यास शुरू किया।अंकिता की मेहनत और संघर्ष का परिणाम तब मिला जब 2014 में उन्हें टाटा तीरंदाजी एकेडमी में प्रवेश मिला। यहां, कोच धर्मेंद्र तिवारी, पूर्णिमा महतो, और राम अवधेश की देखरेख में उन्होंने अपनी तीरंदाजी की तकनीक को निखारा। 2015 में, 18 साल की उम्र में, अंकिता ने भारतीय तीरंदाजी टीम में स्थान प्राप्त किया।

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े