Total Users- 1,181,111

spot_img

Total Users- 1,181,111

Thursday, March 26, 2026
spot_img

गाजियाबाद में डेयरी मालिक की गोली मारकर हत्या,

 उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर कस्बे के सिंकरी खुर्द गांव में पुरानी रंजिश को लेकर रेलवे क्रॉसिंग के पास 50 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया और कहा कि इस घटना के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना में मृतका का बेटा घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक गोलीबारी की घटना मोदीनगर कस्बे के सिंकरी खुर्द गांव के रेलवे क्रॉसिंग के पास गुरूवार रात को हुई।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान राम कुमार जाटव (50) के रूप में हुई है। इस घटना में उसका बेटा सौरभ (25) घायल हो गया। राम कुमार अपने गांव में दूध की डेयरी चलाते थे। हमलावर पिता-पुत्र की जोड़ी के रेलवे क्रॉसिंग पर आने का इंतजार कर रहे थे और जब वे वहां पहुंचे और अपनी मोटरसाइकिल की गति धीमी की, तो हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं, जिसमें तीन गोलियां राम कुमार के सिर में और एक सौरभ के हाथ में लगीं।

पुलिस ने बताया कि सौरभ को इलाज के लिए जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि गोलीबारी की आवाज सुनकर कुछ स्थानीय लोग वहां पहुंच गए, जिससे हमलावर भाग गए। पुलिस उपायुक्त ग्रामीण विवेक चंद यादव ने बताया कि सौरभ ने हमलावरों को पहचान लिया था और उसकी शिकायत पर राहुल (30), अमित (32) और आशु (34) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शुक्रवार को पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया।

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े