Total Users- 1,181,026

spot_img

Total Users- 1,181,026

Thursday, March 26, 2026
spot_img

Cloudburst In India: उत्तराखंड ही नहीं, इन राज्यों में भी मचा था कहर , जानिए कब-कब हुई बड़ी घटनाएं

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले(Uttarakhand cloudburst) के धराली में हाल ही में बादल फटने के कारण आई बाढ़ ने तबाही मचा दी। होटल और मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गए। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो चुकी है और 50 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। आइए जानते हैं हाल के वर्षों में कब-कब हुईं ऐसी घटनाएं।

उत्तराखंड ही नहीं, इन राज्यों में भी मचा था कहर

HighLights

  1. उत्तराखंड में बादल फटने से भारी तबाही।
  2. अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी, 50 लोग गायब।
  3. भारत के कई हिस्सों में बादल ने कहर बरपा है।

नई दिल्ली। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली में हाल ही में बादल फटने(Uttarakhand cloudburst) के कारण आई बाढ़ ने तबाही मचा दी। होटल और मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गए। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो चुकी है और 50 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। राहत दलों का कहना है कि यह आंकड़ा और बढ़ सकता है।

हर्षिल क्षेत्र में खीर गंगा गदेरे (गहरी खाई/नाला) का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे धराली गांव में भारी नुकसान हुआ। मानसून के दौरान बादल फटना कोई नई बात नहीं है, खासकर हिमालयी राज्यों में। इन घटनाओं का पूर्वानुमान लगाना बेहद मुश्किल है। आइए जानते हैं हाल के वर्षों में कब-कब हुईं ऐसी घटनाएं।

हाल की बड़ी घटनाएं

जुलाई 2025, हिमाचल प्रदेश:

मंडी जिले में 30 जून और 1 जुलाई की दरमियानी रात भारी बारिश के कारण बादल फटने और अचानक बाढ़ की घटनाएं हुईं। इन हादसों में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई।

अप्रैल 2025, जम्मू-कश्मीर:

रामबन जिले में भारी बारिश के चलते कई जगहों पर अचानक बाढ़ आई। इस घटना में 3 लोगों की मौत हुई, करीब 40 घर क्षतिग्रस्त हो गए और कई वाहन बह गए।

जुलाई 2024, केरल:

30 जुलाई की सुबह वायनाड जिले में भूस्खलन और भारी बारिश ने कहर बरपाया। इस आपदा में 300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। यह केरल के इतिहास की सबसे भीषण आपदाओं में से एक मानी जाती है। तीन दिनों में 570 मिमी से अधिक बारिश दर्ज हुई। हादसे में 397 लोग घायल भी हुए।

31 जुलाई 2024, हिमाचल प्रदेश:

शिमला, कुल्लू और मंडी जिलों में बादल फटने और बाढ़ से 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि 33 लोग लापता रहे।

28 जुलाई 2021, जम्मू-कश्मीर:

किश्तवाड़ जिले के हुंजार गांव में बादल फटने से 26 लोगों की मौत और 17 लोग घायल हुए। यह घटना दच्छन क्षेत्र में हुई थी।

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े