Total Users- 1,181,362

spot_img

Total Users- 1,181,362

Thursday, March 26, 2026
spot_img

भारी स्कूल बैग से बच्चों को मिलेगी राहत, ‘बस्ता रहित दिवस’ शुरू करने पर विचार

केरल सरकार अगर ‘बस्ता रहित दिवस’ पहल को आगे बढ़ाने का फैसला करती है तो बच्चों को महीने में कम से कम चार दिन स्कूल में भारी बस्ता लेकर नहीं जाना पड़ेगा। सामान्य शिक्षा मंत्री वी. सिवनकुट्टी ने कहा है कि स्कूली बस्ते के वजन को लेकर बढ़ती शिकायतों के मद्देनजर राज्य सरकार बच्चों और अभिभावकों की चिंताओं को दूर करने के लिए विभिन्न उपायों पर विचार कर रही है। उन्होंने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि सरकार राज्य में कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के भारी बस्तों के मुद्दे पर जल्द ही निर्णय लेगी।सिवनकुट्टी ने कहा कि कक्षा एक के विद्यार्थियों के स्कूली बस्ते का वजन 1.6 किलोग्राम से 2.2 किलोग्राम तथा कक्षा 10 के विद्यार्थियों के स्कूल बैग का वजन 2.5 किलोग्राम से 4.5 किलोग्राम के बीच रखने के निर्देश जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य के स्कूलों में महीने में कम से कम चार दिन ‘बस्ता रहित दिवस’ पहल शुरू करने पर भी सरकार विचार कर रही है।

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े