Total Users- 1,181,511

spot_img

Total Users- 1,181,511

Friday, March 27, 2026
spot_img

बस ने मोटरसाइकिल को मारी जोरदार टक्कर, दादा-पोते की मौत

राजस्थान के झुंझुनू जिले में मंगलवार को सड़क हादसे में एक बुजुर्ग एवं उसके नाबालिग पोते की मौत हो गई जबकि उसकी पोती घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसके अनुसार यह हादसा सिंघाना इलाके में हुई जहां सत्यवीर (60) अपने पोते प्रवेश (छह) और पोती शिक्षा (आठ) को मोटरसाइकिल से उनके स्कूल छोड़ने जा रहे थे। एक निजी बस ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिसमें सत्यवीर की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार- रायपुर जाटान के रहने वाले रिटायर हवलदार सत्यवीर सिंह (60) पुत्र शोभ सिंह अपनी पोती शिक्षा (10) और पोते प्रवेश (6) को सुबह 7 बजे बाइक पर लेकर गांव से निकले थे। 5 किलोमीटर दूर वे बच्चों को घरडाना स्थित प्राइवेट स्कूल छोड़ने जा रहे थे। घरडाना स्कूल से 1 किलोमीटर पहले ही हादसा हो गया।
 
सिंघाना के सामुदायिक अस्पताल के प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र सैनी ने बताया- सत्यवीर सिंह व प्रवेश को सिंघाना के राजकीय अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घायल बच्ची को चिड़ावा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जिसे जयपुर रेफर किया गया है।  जानकारी के अनुसार सत्यवीर महार रेजिमेंट सागर (मध्य प्रदेश) से हवलदार के पद से 1998 में रिटायर हुए थे। 

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े