Total Users- 1,164,485

spot_img

Total Users- 1,164,485

Sunday, March 1, 2026
spot_img

Budget 2024: संसद का मानसून सत्र आज से, वित्त मंत्री पेश करेंगी Economic Survey

 संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में आर्थिक सर्वेक्षण और मंगलवार को लोकसभा में केंद्रीय बजट पेश करेंगी। इसके साथ ही, मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार सातवीं बार आम बजट पेश करने की तैयारी में हैं और इससे नया कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद है।

सत्र के अवसर पर सरकार ने विपक्ष से सहयोग के लिए रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस सत्र के दौरान सरकार की योजना है कि वह वित्त विधेयक सहित छह विधेयक पारित कराएगी। साथ ही, 12 अगस्त तक चलने वाले इस सत्र में जम्मू-कश्मीर का भी बजट पेश किया जाएगा, लेकिन सबकी निगाहें आम बजट पर होंगी।

इतिहास रचेंगी निर्मला सीतारमण

मंगलवार को लगातार सातवीं बार आम बजट पेशकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इतिहास रचेंगी। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 1959 से 1964 तक वित्त मंत्री के तौर पर लगातार छह बजट पेश किए थे। इस सत्र में सरकार की योजना है कि वह वित्त बजट के अलावा आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक- 2024, बॉयलर विधेयक – 2024, भारतीय वायुयान विधेयक – 2024, कॉफी (संवर्धन और विकास) विधेयक – 2024 और रबड़ (संवर्धन और विकास) विधेयक – 2024 को पारित करवाए.

More Topics

दक्षिण भारतीय प्याज की चटनी घर पर बनाएं

चटपटी प्याज की चटनी हर खाने का स्वाद दोगुना...

जानें ओट्स से कौन-कौन सी रेसिपी बना सकते है

ओट्स एक ऐसी चीज है, जोकि सेहत के लिहाज...

इसे भी पढ़े