Total Users- 1,168,081

spot_img

Total Users- 1,168,081

Saturday, March 7, 2026
spot_img

भाजपा ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की

Rajya Sabha By-Elections: भाजपा ने आगामी राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची (BJP Candidates List) जारी की है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) नें आंध्र प्रदेश से रयागा कृष्णैया, हरियाणा से रेखा शर्मा और ओडिशा से सुजीत कुमार को टिकट दिया है। बता दें कि कुछ दिनों पहले भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने राज्यसभा की छह खाली सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी की थी। इन सीटों पर 20 दिसंबर को चुनाव होंगे। नतीजे भी उसी दिन घोषित किए जाएंगे। इसमें आंध्र प्रदेश की तीन, हरियाणा, ओडिशा और पश्चिम बंगाल की एक-एक सीट पर चुनाव होंगे।

राज्यसभा उपचुनाव में विपक्ष की बड़ी परीक्षा

हाल ही में हुए हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव में मिली करारी हार के बाद राज्यसभा उपचुनाव में भी विपक्ष की बड़ी परीक्षा मानी जा रही है। बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन को भाजपा नेतृत्व वाले गठबंधन के सामने करारी हार का सामना करना पड़ा है। वहीं हरियाणा चुनाव में भी BJP को जीत हासिल हुई। ऐसे में अब इन राज्यसभा उपचुनाव पर सबकी नजर टिकी हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस उपचुनाव में विपक्ष कैसा प्रर्दशन करती है।

More Topics

महतारी गौरव वर्ष’ : महिला सशक्तिकरण के नवयुग की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ आज...

बाथ टॉवल की सही देखभाल और बदलने की जरुरी जानकारी

नहाने या हाथ पोंछने के बाद तौलिया हमारी त्वचा...

रेस्टोरेंट स्टाइल खिले-खिले चावल इस आसान टिप्स से घर पर बनाएं

रेस्टोरेंट में मिलने वाले खिले-खिले चावल देखने में जितने...

इसे भी पढ़े