Total Users- 1,165,790

spot_img

Total Users- 1,165,790

Tuesday, March 3, 2026
spot_img

60 हजार से बाइक मॉडिफिकेशन बिजनेस, अब लाखों में हो रही कमाई!

दिल्ली के नवनीत बचपन से ही बाइक के डिजाइन के स्केच बनाने के शौकीन थे। उनका यह शौक धीरे-धीरे जुनून में बदल गया और उन्होंने इसे अपना बिजनेस बना लिया। सबसे पहले, नवनीत ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और अब लगभग 10 साल से वे बेहतरीन बाइक डिजाइन कर रहे हैं। उनकी कंपनी का नाम नीव मोटरसाइकिल है, जो हर तरह की बाइक को मॉडिफाई करती है। उनकी सभी बाइक्स हाथ से बनाई जाती हैं।

नवनीत की बाइक डिज़ाइन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं और दुनिया भर से लोग उन्हें ऑर्डर दे रहे हैं। नवनीत ने बताया कि उनके परिवार में कमाने वाले केवल उनके पिता थे, जो बैंक में नौकरी करते थे। पिता की मौत के बाद, नवनीत ने उनकी पेंशन का इस्तेमाल कर बिजनेस शुरू किया। नवनीत ने अपने बिजनेस की शुरुआत 60 हजार रुपए से की थी और अब वे सालाना 25 से 30 लाख रुपए कमा लेते हैं। इस काम के लिए उन्होंने 10 से 12 लोगों को भी रोजगार दिया है। एक बाइक को मॉडिफाई करने के लिए वे कम से कम 1.5 लाख रुपए लेते हैं, जो आपके डिजाइन के हिसाब से बदल भी सकता है।

इस तरह कर सकते हैं संपर्क
यदि आप भी अपनी बाइक को मॉडिफाई करवाना चाहते हैं, तो नवनीत से उनके इंस्टाग्राम हैंडल नीव मोटरसाइकिल या फोन नंबर +918882377142 पर संपर्क कर सकते हैं। उनकी वर्कशॉप अवनि ऑटो हीरो शोरूम के पीछे, राणाजी एन्क्लेव, मसूदाबाद, नजफगढ़, दिल्ली में स्थित है, जहां आप खुद जाकर जानकारी ले सकते हैं।

More Topics

इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता

-छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते...

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी के विदेश नीति पर उठाए सवाल,चुप क्यों है सरकार

राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा चिंताएँ वास्तविक...

रूखे बालों में आ जाएगी जान, एलोवेरा के इस आसान नुस्खे से बनाएं नेचुरल कंडीशनर

प्रदूषण, केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स और गलत हेयर केयर...

होली के मौके पर ठंडी-ठंडी ठंडाई घर पर ही बनाएं

होली में रंग खेलने के बाद जब गला सूख...

 90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि

-मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष से पीड़ित चाका बाई...

इसे भी पढ़े