Total Users- 1,167,810

spot_img

Total Users- 1,167,810

Saturday, March 7, 2026
spot_img

बिहार को नहीं मिलेगा विशेष राज्य का दर्जा, केंद्र सरकार ने दिया जवाब, कहा- मौजूदा प्रावधान में यह संभव नहीं..

बिहार द्वारा विशेष दर्जे की मांंग पर केंद्र सरकार का बड़ा बयान सामने आया है। केंद्र सरकार का कहना है कि बिहार को विशेष दर्जा देना संभव नहीं है। दरअसल, पंकज चौधरी ने लोकसभा में केंद्र सरकार की ओर से जदयू की मांग पर जवाब देते हुए कहा कि मौजूदा प्रावधानों में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देना संभव नहीं है। मंत्री ने कहा कि विशेष राज्य के दर्जे के लिए जिन प्रावधानों को पूरा करना होता है वह बिहार में नहीं है। 

विशेष राज्य का दर्जा भी चाहिए और विशेष पैकेज:  मनोज झा
बता दें कि कई सालों से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग उठती रही है। स्पेशल स्टेटस को लेकर राजद और जदयू में एकमत है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मनोज झा ने सोमवार को राज्यसभा में बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा के साथ-साथ विशेष पैकेज देने की भी मांग उठाई और कहा कि इसके लिए उनकी पार्टी संसद से सड़क तक संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा भी चाहिए और विशेष पैकेज भी चाहिए। हमें दोनों चाहिए। संसद में मांगेंगे, सड़क पर मांगेंगे।” 

More Topics

 कृषक उन्नति योजना से सशक्त हो रहे अन्नदाता

किसानों की खुशहाली को मिला बल, अंतर राशि से...

महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल जानकी

-महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल जानकी-सरकारी योजनाओं...

स्व-सहायता समूह से जुड़कर लखपति दीदी बनी कांतिबाई

मेहनत, धैर्य और सही मार्गदर्शन से कोई भी महिला...

इसे भी पढ़े