Total Users- 1,181,663

spot_img

Total Users- 1,181,663

Friday, March 27, 2026
spot_img

बड़ा झटका, 1 अगस्त से महंगा हो गया LPG सिलेंडर

1 अगस्त 2024 को LPG Gas सिलेंडर एक बार फिर से महंगा हो जाएगा।  बजट के बाद ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने  LPG Cylinder की कीमतों में इजाफा किया है। गुरुवार को पहली तारीख से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 8.50 रुपये तक महंगा हो गया है।

IOCL की वेबसाइट के मुताबिक,  कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमतें 1 अगस्त 2024 को सुबह 6 बजे से लागू कर दी गई हैं। अब राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1646 रुपये से बढ़कर 1652.50 रुपये का हो गया है। यहां पर प्रति सिलेंडर 6.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। कोलकाता में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 8.50 रुपये का इजाफा किया गया है। इस तरह कोलकाता में अब तक 19 किलो वाला जो एलपीजी सिलेंडर 1756 रुपये के बदले अब 1764.5 रुपये में मिलेगा। 

इस तरह मुंबई में इस सिलेंडर की कीमत आज से 7 रुपये बढ़कर 1605 रुपये हो गई है, जो पहले 1598 रुपये थी। चेन्नई में   1809.50 रुपये का मिलने वाला कॉर्मशियल सिलेंडर अब 1817 रुपये में मिलेगा।

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े