Total Users- 1,166,126

spot_img

Total Users- 1,166,126

Wednesday, March 4, 2026
spot_img

भारत विरोधी इल्हान उमर कौन हैं ? जिनसे राहुल गांधी ने अमेरिका में मुलाकात की

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अभी तीन दिनों के अमेरिका दौरे पर हैं। राहुल गांधी ने अपनी यात्रा के दौरान अमेरिकी सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस बैठक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं, जिस पर बहस हो गई है। दरअसल, राहुल गांधी के साथ भारतविरोधी इल्हान उमर इन तस्वीरों में दिखाई देता है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इसके लिए विपक्ष के नेता पर निशाना साधा है।

बीजेपी प्रवक्ता संजू शर्मा ने इस बारे में राहुल गांधी को निराश बताया। “राहुल गांधी हताश हैं..। कट्टरपंथी इस्लामिस्ट इल्हान उमर को इतना हताश व्यक्ति ही मिल सकता है।साथ ही, बुधवार को बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर इल्हान उमर का पक्ष लेने का आरोप लगाया।

“भारत के नेता विपक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका में इल्हान उमर से मुलाकात की, जो पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित भारत विरोधी आवाज, एक कट्टरपंथी इस्लामवादी और स्वतंत्र कश्मीर की पैरोकार हैं,” अमित मालवीय ने माइक्रो ब्लोगिंग साइट एक्स पर एक पोस्ट में लिखा।”

मालवीय ने कांग्रेस पर कथित रूप से भारत के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया। बीजेपी नेता ने कहा, “पाकिस्तानी नेता भी ऐसे उग्र तत्वों के साथ दिखने को लेकर अधिक सतर्क रहेंगे। कांग्रेस अब भारत को बदनाम कर रही है।”

More Topics

इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता

-छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते...

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी के विदेश नीति पर उठाए सवाल,चुप क्यों है सरकार

राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा चिंताएँ वास्तविक...

रूखे बालों में आ जाएगी जान, एलोवेरा के इस आसान नुस्खे से बनाएं नेचुरल कंडीशनर

प्रदूषण, केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स और गलत हेयर केयर...

होली के मौके पर ठंडी-ठंडी ठंडाई घर पर ही बनाएं

होली में रंग खेलने के बाद जब गला सूख...

 90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि

-मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष से पीड़ित चाका बाई...

इसे भी पढ़े