Total Users- 1,181,549

spot_img

Total Users- 1,181,549

Friday, March 27, 2026
spot_img

बरेली : मिनी ट्रक से टकराई कार, जन्मदिन मनाकर लौट रहे तीन दोस्तों की मौत

जिले के सीबीगंज थाना क्षेत्र में देर रात मिनी ट्रक की टक्कर से कार सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। इनमें से एक के जन्मदिन की पार्टी मनाकर सभी अपने घर शाही कस्बा लौट रहे थे। उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। कस्बा शाही के मोहल्ला हसनपुर निवासी ताजीम (22), नेहरू नगर के कामरान (23) और वलीनगर के सोनू (22) व जुनैद (22) मंगलवार को कार से बरेली आए थे। नैनीताल रोड स्थित एक होटल में कामरान की जन्मदिन की पार्टी मनाने के बाद वे घर लौट रहे थे। रास्ते में सीबीगंज-मथुरापुर के बीच हादसा हो गया।तीन दोस्तों की घटनास्थल पर ही हुई मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फोरलेन हाईवे पर एक कट से मुड़ते वक्त विपरीत दिशा से आ रहे डीसीएम मिनी ट्रक से उनकी कार की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखचे उड़ गए। ताजीम, कामरान और सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जुनैद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के वक्त कार कौन चला रहा था, अभी यह साफ नहीं हो सका है। हादसे के बाद चालक डीसीएम को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है। देर रात युवकों के परिजन समेत शाही के काफी लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। कामरान अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े