Total Users- 1,167,791

spot_img

Total Users- 1,167,791

Saturday, March 7, 2026
spot_img

बागपत: निर्वाण लड्डू पर्व के दौरान मचान गिरने से सात की मौत, 40 से अधिक घायल

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में मंगलवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में सात लोगों की जान चली गई और 40 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा बड़ौत शहर के गांधी रोड स्थित मानस्तम्भ परिसर में उस समय हुआ, जब भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व के दौरान बल्लियों से बना मचान ढह गया।

हादसे में मचान के नीचे लगभग 50 श्रद्धालु दब गए थे, जिनमें से सात की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। बागपत पुलिस के अनुसार, हादसा तब हुआ जब जैन समुदाय द्वारा आयोजित धार्मिक समारोह के दौरान श्रद्धालु मचान पर चढ़े थे और अचानक वह गिर पड़ा।

इस घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने ट्वीट किया, “जनपद बागपत में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को राहत कार्यों को तेजी से संचालित करने तथा घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।”

पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी घटना पर दुख जताया और यूपी सरकार से सुरक्षा मानकों की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा, “बड़ौत में जैन समुदाय के धार्मिक समारोह में हुआ हादसा बेहद दुखद है। यूपी सरकार इसे गंभीरता से ले और राहत पहुंचाए।”

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केश प्रसाद मौर्य ने भी हादसे पर शोक व्यक्त किया और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने जिला प्रशासन से राहत कार्यों को तीव्र गति से संचालित करने की अपील की।

बागपत के एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि इस घटना में घायल हुए लोग जिनमें से कुछ को हल्की चोटें आई हैं, सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। प्रशासन राहत कार्य में जुटा हुआ है और घायलों को शीघ्र उपचार मिल रहा है।

यह हादसा धार्मिक आयोजन के दौरान सुरक्षा मानकों की कमी को उजागर करता है, जिससे राज्य प्रशासन और समाज में चिंता का माहौल बन गया है।

More Topics

 कृषक उन्नति योजना से सशक्त हो रहे अन्नदाता

किसानों की खुशहाली को मिला बल, अंतर राशि से...

महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल जानकी

-महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल जानकी-सरकारी योजनाओं...

स्व-सहायता समूह से जुड़कर लखपति दीदी बनी कांतिबाई

मेहनत, धैर्य और सही मार्गदर्शन से कोई भी महिला...

इसे भी पढ़े