Total Users- 1,181,329

spot_img

Total Users- 1,181,329

Thursday, March 26, 2026
spot_img

कृषि वैज्ञानिकों ने बिलासपुर में खेतों का दौरा किया

बारिश और आसमान में छाए बादल की वजह से तापमान कम है। ठाकुर छेदीलाल बैरिस्टर कृषि महाविद्यालय के कृषि विज्ञानियों ने ब्लाकवार किसानों के खेत में जाकर फसलों की स्थिति की जांच की। तिल और सोयाबीन के पौधों में कीट प्रकोप बढ़ने लगा है। कृषि विज्ञानियों ने किसानों को दवा देने की सलाह दी है।

मानसून की बारिश ने कृषि कार्य को तेज कर दिया है। खरीफ फसल के इस सीजन में किसानों की प्राथमिक खेती धान है। धान के अलावा सोयाबीन भी इस समय खेती की जाती है। तिल भी खेत की मेढ़ पर या टिकरा जगह पर बोया जाता है। दलहन और तिलहन के लिए भी मौसम अच्छा है।

फसलों की स्थिति देखी

बारिश और आसमान में छाए बादल के कारण नमी बनी हुई है। फसलों की स्थिति देखने ठाकुर छेदीलाल बैरिस्टर कृषि महाविद्यालय के कृषि विज्ञानियों ने ब्लाकवार किसानों के खेत में जाकर फसलों की स्थिति देखी। सोयाबीन और तिल के पौधों में कीट प्रकोप बढ़ने लगा है।

दवा का छिड़काव

कृषि विज्ञानियों ने किसानों को दवा का छिड़काव करने की सलाह दी है। साथ ही दवाओं का नाम भी बताया है। कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा अरूण कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों द्वारा जिले के विभिन्न विकासखंडों में लगे फसलों मुख्यतः धान, सोयाबीन व तिल का निरीक्षण किया गया।

रासायनिक दवा

सोयाबीन फसल में तंबाकू की इल्ली एवं तिल की फसल में पत्ती मोड़क तथा तना व जड़ गलन का प्रकोप देखने को मिला। कीट व रोग विशेषज्ञों द्वारा सोयाबीन व तिल फसलों में कीटों के प्रबंधन के लिए रासायनिक दवा इमामेक्टिन बेंजोएट या फ्लूबेंडामाइड का छिड़काव करने की सलाह दी। तिल के तना व जड़ गलन से रोकथाम के लिए स्पाट ड्रेचिंग हेक्साकोनाजोल का छिड़काव करने की सलाह दी।

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े