Total Users- 1,180,998

spot_img

Total Users- 1,180,998

Thursday, March 26, 2026
spot_img

टला बड़ा हादसा, 100 मीटर की दूरी पर ट्रेन, ड्राइवर ने किया अनदेखा,

महाराष्ट्र के नागपुर में रेलवे फाटक पर फंसी एक स्कूल बस में सवार 40 बच्चों को लोको पायलट और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से समय रहते बचा लिया गया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना खापरखेड़ा में गुरूवार को दोपहर करीब चार बजे हुई।

अधिकारी ने बताया कि रेलवे फाटक पार करते समय बस के चालक ने लालबत्ती को अनदेखा किया। उन्होंने कहा कि जब बस रेल पटरी पर पहुंची तो रेल के गुजरने के लिए रेलवे फाटक दोनों ओर से बंद हो चुका था जिससे वाहन वहां फंस गया। उन्होंने बताया कि इसके बाद वहां अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोग जल्द ही पटरी पर एकत्र हो गए और उन्होंने रेल चालक से रेलगाड़ी को रोकने का संकेत दिया।

अधिकारी ने बताया कि पटरी पर बहुत सारे लोगों को एकत्र होता देखा लोको पायलट को लगा कि कुछ गड़बड़ है, इसलिए उसने ब्रेक लगाए और रेलगाड़ी को रेलवे फाटक से पहले ही रोक दिया। अधिकारी ने बताया कि दस मिनट के भीतर स्थिति को संभाल लिया गया और बस सुरक्षित रूप से दूसरी ओर पहुंच गई। खापरखेड़ा पुलिस थाने के प्रभारी धानजी जालक ने कहा कि इस मामले में स्कूल बस चालक की गलती है क्योंकि उसने लाल बत्ती देखने और यह जानते हुए भी कि स्वचालित गेट बंद हो जाएंगे तब भी वाहन को नहीं रोका।

More Topics

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े