Total Users- 1,178,851

spot_img

Total Users- 1,178,851

Tuesday, March 24, 2026
spot_img

रूसी सेना में नौकरी छोड़कर भारत लौटना चाहते हैं 50 भारतीय, विदेश मंत्रालय ने दिया मदद का भरोसा

 रूस के सशस्त्र बलों में कार्यरत भारतीयों की वापसी सुनिश्चित करने के लिए भारत और रूस काम कर रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आठ और नौ जुलाई की दो दिवसीय मॉस्को यात्रा के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के समक्ष यह मुद्दा उठाया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘‘हमें लगभग 50 भारतीय नागरिकों के बारे में जानकारी है जो वर्तमान में रूसी सशस्त्र बलों की नौकरी छोड़ना चाहते हैं।” 

प्रवक्ता ने अपने साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा, ‘‘ये ऐसे मामले हैं जिनमें व्यक्ति या उसके परिवार के सदस्यों ने उनकी सेवा की यथाशीघ्र समाप्ति सुनिश्चित करने में सहायता के लिए हमसे संपर्क किया है।” जायसवाल ने कहा कि इस मुद्दे को रूस के साथ नेतृत्व स्तर सहित विभिन्न स्तरों पर उठाया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने अपनी हालिया रूस यात्रा के दौरान इस मामले को उठाया था। रूसी पक्ष ने हमारे अनुरोध पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। दोनों पक्ष भारतीय नागरिकों को शीघ्र सेवामुक्त करने के लिए काम कर रहे हैं।” 

पिछले महीने विदेश मंत्रालय ने कहा था कि रूस की सेना में कार्यरत भारतीय नागरिकों का मुद्दा ‘‘अत्यंत चिंता” का विषय बना हुआ है और इस पर रूस से कार्रवाई की मांग की गई थी। भारत ने 11 जून को बताया था कि रूस की सेना में भर्ती हुए दो भारतीय नागरिक हाल ही में यूक्रेन के साथ युद्ध में मारे गए हैं। मंत्रालय के मुताबिक अबतक रूसी सेना में कार्यरत चार भारतीय नागरिक मारे गए हैं। दो भारतीयों की मौत के बाद विदेश मंत्रालय ने रूस की सेना द्वारा भारतीय नागरिकों की आगे की भर्ती पर पूरी तरह से रोक की मांग की। 

More Topics

नवरात्रि व्रत में भी खा सकते है समा चावल का हेल्दी और स्वादिष्ट उपमा

नवरात्रि व्रत में साबूदाना और कुट्टू से हटकर कुछ...

इसे भी पढ़े