Total Users- 1,164,446

spot_img

Total Users- 1,164,446

Sunday, March 1, 2026
spot_img

 17 मकान तोड़े गए , बिलासपुर नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्जा…

घुरू में नगर निगम की 66 एकड़ भूमि है। इसमें निगम द्वारा 35 एकड़ भूमि पर गोकुल नगर बसाया गया है। शेष भूमि को अन्य जनहित कार्यों के लिए आरक्षित रखा गया था। इसी शेष भूमि पर दूसरे जिलों से आए और अन्य लोगों द्वारा अतिक्रमण करते हुए अवैध रूप से 25 कच्चे मकान का निर्माण कर लिया गया था।

बिलासपुर। नगर निगम की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर बनाए गए मकानों को शुक्रवार को नगर निगम ने तोड़ दिया है। घुरू में कब्जा कर 25 मकान बनाए गए थे। इनमे से 17 मकान पर बुलडोजर चलाया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर नगर निगम के अतिक्रमण विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की है। पिछले शनिवार को कलेक्टर अवनीश शरण, निगम कमिश्नर अमित कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने क्षेत्र का दौरा किया था। इस दौरान कलेक्टर ने शासकीय जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए थे। निगम कमिश्नर अमित कुमार के निर्देश पर सभी 25 मकान मालिकों को नोटिस जारी किया गया था।

इसके बाद शुक्रवार को अतिक्रमण विभाग, भवन शाखा और जोन क्रमांक एक की टीम कार्रवाई करने पहुंची। 25 में से 17 मकान खाली थे, जिसे निगम ने तोड़कर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया है। शेष 8 मकान में परिवार निवासरत है। इन्होंने खाली करने के लिए समय देने का मांग की । इस पर निगम कमिश्नर के निर्देश पर शेष आठ को स्वयं से मकान खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया है। मकान खाली नहीं करने पर नगर निगम द्वारा मकान खाली कराकर तोड़ दिए जाने की चेतवानी दी गई है।

More Topics

जानें ओट्स से कौन-कौन सी रेसिपी बना सकते है

ओट्स एक ऐसी चीज है, जोकि सेहत के लिहाज...

SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल,पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने

ममता बनर्जी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण...

इसे भी पढ़े