Total Users- 1,157,383

spot_img

Total Users- 1,157,383

Sunday, February 8, 2026
spot_img

125 दिन बाद, शनि की चाल बदल जाएगी, सिंह सहित दो राशि राजा की तरह होंगी

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि इस समय कुंभ राशि में विराजमान हैं। पिछले साल शनि ने कुंभ राशि में गोचर किया था, जो मई के महीने में मीन राशि में प्रवेश करेंगे।

शनि इस वक्त वक्री (उलटी) चाल में गोचर कर रहे हैं। शनि कुछ ही दिनों में सीधी चाल में गोचर करना शुरू करने वाले हैं। ऐसे में मार्गी चाल में शनि का गोचर कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ दिला सकता है। आइए जानते हैं शनि की सीधी चाल से किन राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा-

धनु राशि

शनि की सीधी चाल से धनु राशि के लोगों के अच्छे दिनों की शुरुआत होगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर में बनाई गयी योजनाओं से सफलता मिलने की संभावना अधिक है। नौकरी कर रहे लोगों को शनि कृपा से अपने हार्ड वर्क का रिजल्ट मिलेगा। काम की तारीफ होगी साथ ही आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थी सफल रहेंगे। कमाई के नए सोर्स भी बनेंगे।

सिंह राशि

शनि की मार्गी चाल सिंह राशि के लोगों के लिए बेहद शुभ मानी जा रही है। जीवन में चल रही मुश्किलें धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी। समाज को प्रभावित करने और आकर्षित करने की आपकी क्षमता तेज होगी। भीड़ से अलग सोचेंगे और नेतृत्व की ओर अपने कदम बढ़ाएंगे। यात्रा करने की भी संभावना है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए शनि देव की मार्गी स्थिति फायदेमंद मानी जा रही है। करियर की दृष्टि से रचनात्मक कौशल मजबूत होगा। रचनात्मक गतिविधियों में अधिक रुचि रहेगी। कार्यस्थल पर सहकर्मियों और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। इसके साथ ही अनेक कार्यों को अंजाम देकर सामाजिक क्षेत्र में भी आप मान-सम्मान और पहचान हासिल कर सकेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

More Topics

इसे भी पढ़े