Total Users- 1,181,436

spot_img

Total Users- 1,181,436

Friday, March 27, 2026
spot_img

Task पूरा करने के लिए 14वीं मंजिल से कूदा 10वीं का छात्र- मौत

गेम टास्क पूरा करने के लिए एक किशोर ने 14वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।  घटना महाराष्ट्र के पुणे की है। 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक किशोर ने 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। किशोर ने यह कदम एक गेम का टास्क पूरा करने के लिए उठाया।

बता दें कि इस घटना की तुलना 2017 में प्रतिबंधित ब्लू व्हेल गेम से की जा रही है। ब्लू व्हेल गेम में खिलाड़ियों को आत्महत्या के लिए मजबूर किया जाता था। पुलिस ने मृतक छात्र के कमरे से एक कागज बरामद किया है, जिस पर अपार्टमेंट और गैलरी से कूदने का टास्क बना हुआ है। कागज पर “लॉगआउट” भी लिखा हुआ मिला। पुलिस को गेम की कोडिंग भाषा में लिखे कई अन्य कागज भी मिले हैं।
 
फिलहाल पुलिस ने दुर्घटना का केस दर्ज कर गेम के बारे में जांच शुरू कर दी है। गेम के निर्माताओं और इसमें शामिल लोगों की पहचान के प्रयास जारी हैं। घटना 26 जुलाई की रात पिंपरी चिंचवाड़ के किवले इलाके में हुई। 15 साल का उमेश मां और छोटे भाई के साथ यहां रहता था। जबकि पिता नाइजीरिया में जॉब करते हैं। मां ने पुलिस को बताया कि बेटे को 6 महीने से गेम की लत थी। वो खाना-पीना भूलकर खुद को घंटों कमरे में बंद रखता था। अकेले बातें करता था।   25 जुलाई को रात को खाने के लिए बाहर आया और फिर अंदर चला गया। छोटे बेटे को बुखार था, इसलिए मै उसके पास थी। आधी रात बीती ही थी कि सोसायटी के वॉट्सएप ग्रुप पर मैसेज आया- एक बच्चा बिल्डिंग से गिर गया है। मैसेज पढ़कर मैं कमरे में गई, वहां उमेश नहीं था। फिर नीचे भागी, तो पार्किंग में उमेश खून से लथपथ पड़ा था।  

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े