Total Users- 1,181,214

spot_img

Total Users- 1,181,214

Thursday, March 26, 2026
spot_img

शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में बने किसान,उगा रहे हैं मेथी और मूंग

भारत के शुभांशु शुक्ला इन दिनों अपनी अंतरिक्ष यात्रा का लुत्फ उठा रहे हैं। यहां वह इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में अपनी यात्रा के अंतिम चरण में किसानी करते नजर आए हैं। हाल ही में शुभांशु शुक्ला की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वे एक पेट्री डिश में अंकुरित हो रहे मूंग और मेथी के साथ नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक अंकुरित मूंग और मेथी को ISS के एक स्टोरेज फ्रीजर में रखा गया है।

शुभांशु शुक्ला द्वारा इन पौधों को उगाना उनकी टीम द्वारा किए जा रहे अलग-अलग प्रयोगों का हिस्सा है। इन पौधों के जरिए इस बात का अध्ययन किया जा रहा है कि माइक्रो ग्रैविटी पौधों के शुरुआती विकास को कैसे प्रभावित करता है। यहां अंकुरित बीजों पर प्रयोग का नेतृत्व धारवाड़ के कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय के रविकुमार होसामणि और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के सुधीर सिद्धपुरेड्डी कर रहे हैं। एक्सिओम स्पेस के एक बयान में कहा गया है कि पृथ्वी पर लौटने के बाद इन बीजों को कई पीढ़ियों तक उगाया जाएगा ताकि उनके जेनेटिक्स, DNA और पोषण संबंधी प्रोफाइल में बदलावों की जांच की जा सके।

कई तरह के प्रयोग कर रहे हैं शुभांशु
इससे पहले शुभांशु ने बताया कि अंतरिक्ष स्टेशन पर उनके शोध कार्य विभिन्न क्षेत्रों और विषयों में फैले हुए हैं। उन्होंने बताया, “स्टेम सेल रिसर्च से लेकर बीजों पर माइक्रो ग्रैविटी के प्रभाव का अध्ययन, स्टेशन पर लगे स्क्रीन के साथ बातचीत करते समय अंतरिक्ष यात्रियों पर पड़ने वाले प्रभाव का मूल्यांकन। यह सब अद्भुत रहा है। मुझे रिसर्चर्स और ISS के बीच इस तरह का पुल बनने और उनकी ओर से शोध करने पर गर्व है।”

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े