Total Users- 1,181,451

spot_img

Total Users- 1,181,451

Friday, March 27, 2026
spot_img

शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी पर विदेशी सांसद भी भड़के, मिला बीजेपी नेताओ क समर्थन

पुणे की लॉ स्टूडेंट की गिरफ्तारी को लेकर सियासत शुरू हो गई है। कई राजनेताओं ने गिरफ्तारी को सही ठहराया तो वहीं बीजेपी ने उनकी गिरफ्तारी को लेकर ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर वीडियो शेयर करने के मामले में कोलकाता पुलिस ने उन्हें गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने शर्मिष्ठा को 13 जून तक की न्यायिक हिरासत में भेजा है। उनपर धर्म के आधार पर शत्रुता की भावना फैलाने का आरोप है।

कौन हैं शर्मिष्ठा पनोली
शर्मिष्ठा पुणे की लॉ यूनिवर्सिटी की छात्रा हैं। इसके अलावा इन्स्टाग्राम पर उनकी काफी फॉलोअर हैं। उनके फॉलोअर्स की लिस्ट में एक पाकिस्तानी शख्स भी था जिसने पहलगाम हमले के बाद उनसे सवाल पूछा था। इसके बाद उसी का जवाब देते हुए शर्मिष्ठा ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में उन्होंने पहलगाम हमले पर बॉलिवुड के कलाकारों की चुप्पी पर सवाल उठाए। इसके बाद विवाद शुरू हो गया था। विशेष धर्म पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कोलकाता पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

पनोली की गिरफ्तारी को लेकर सियासत शुरू हो गई है। पश्चिम बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, शर्मिष्ठा को उस वीडियो के लिए गिरफ्तार कर लिया गया जिसके लिए उसने माफी भी मांगी और फिर डिलीट भी कर दिया। ना कोई दंगा ना कोई तनाव। इसके बाद भी ममता बनर्जी की पुलिस ने कार्रवाई कर दी। न्याय के लिए नहीं बल्कि तुष्टीकरण के लिए। टीएमसी के नेता जब सनातन धर्म का अपमान करते हैं। जय श्री राम को गाली बताते हैं तो वहां एक एफआईआर तक नहीं दर्ज होती। ना कोई गिरफ्तारी होती है और ना ही कोई माफी मांगता है।

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े