Total Users- 1,181,329

spot_img

Total Users- 1,181,329

Thursday, March 26, 2026
spot_img

 वीडियो देखने के बाद भाई ने ही किया बहन के साथ बलात्कार,

मध्य प्रदेश के रीवा में नौ वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार और हत्या की जांच कर रही पुलिस ने पाया है कि उसके किशोर भाई ने मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखने के बाद उसका यौन उत्पीड़न किया और फिर उसे मार डाला। पुलिस ने जांच में यह भी पाया कि किशोर की मां और दो बड़ी बहनों ने इस मामले को दबाने में मदद की। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। पुलिस ने शनिवार को बताया कि 50 लोगों से पूछताछ, आरोपियों से गहन पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले का खुलासा किया गया और पीड़ित लड़की के 13 वर्षीय भाई, उनकी मां और 17 और 18 वर्षीय बहनों को हिरासत में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष अप्रैल को जवा थानाक्षेत्र में नौ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करके उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद पुलिस ने एक मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। उन्होंने बताया कि पीड़िता का शव उसके घर के आंगन से बरामद किया गया, जहां वह घटना के समय सो रही थी। उन्होंने बताया कि परिजनों से गहन पूछताछ के बाद पता चला कि पीड़िता का 13 वर्षीय भाई रात में उसके पास सोया था।

विवेक सिंह ने बताया कि किशोर लड़के ने मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो देखने के बाद अपनी बहन के साथ दुष्कर्म किया था। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने जब यह बात अपने पिता को बताने की धमकी दी तो लड़के ने उसका गला घोंट दिया और बाद में अपनी मां को जगाया और पूरी बात बताई। उन्होंने बताया कि मां ने तब देखा कि पीड़िता अभी जीवित है, तो यह देखकर आरोपी ने फिर से उसका गला घोंट दिया।

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े