Total Users- 1,181,382

spot_img

Total Users- 1,181,382

Thursday, March 26, 2026
spot_img

वंदे भारत में चेनाब पुल पार करते समय आंखें नम हो गईं -फारूक अब्दुल्ला

जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को ऐतिहासिक कटरा- श्रीनगर वंदे भारत में यात्रा की है। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला बेहद भावुक नजर आए। यात्रा के दौरान उन्होंने कहा है कि यह वंदे भारत ट्रेन जम्मू और कश्मीर के लोगों के लिए सबसे बड़ा तोहफा है। इससे पहले अब्दुल्ला नौगाम (श्रीनगर) रेलवे स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन में सवार होकर श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन पहुंचे।

मीडिया से बात करते हुए एनसी प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि चेनाब पुल पार करते समय उनकी आंखें नम हो गईं। गौरतलब है कि कटरा-श्रीनगर रेल लिंक के जरिए कश्मीर घाटी को पहली बार पूरे देश से जोड़ा गया है जो विकास की राह में एक मील का पत्थर है। कटरा-श्रीनगर रेल लिंक उधमपुर-श्रीनगरबारामूला रेल लिंक प्रोजेक्ट का हिस्सा है जिसकी शुरुआत 4 दशक पहले हुई थी।

फारूक अब्दुल्ला ने कटरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर माता वैष्णो देवी के जयकारों के बीच कहा कि उन्हें माता ने यहां बुलाया है। उन्होंने कहा, “माता ने बुलाया है, इससे बड़ी बात क्या हो सकती है। आया है बुलावा शेरा वाली का।”

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े