Total Users- 1,181,652

spot_img

Total Users- 1,181,652

Friday, March 27, 2026
spot_img

राज्यपाल बंगाल हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुचें, कहा -बंगाल में हिंसा का मामला नया नहीं

वक्फ कानून को लेकर पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भड़की सांप्रदायिक हिंसा के बाद सरकार और राज्यपाल के बीच भी ठन गई है। एक तरफ जहां राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करने की घोषणा कर हलचल मचाई थी, वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार ने कई बार राज्यपाल से ऐसे क्षेत्रों पर ना जाने की अपील की थी। हालांकि इन सभी अपीलों को दरकिनार रखते हुए राज्यपाल सी वी आनंद बोस शुक्रवार को मालदा और मुर्शिदाबाद जैसे जिलों की यात्रा पर रवाना हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने हिंसा पीड़ितों संग मुलाकात भी की है। इस बीच राज्य बंगाल की स्थिति पर बात करते हुए राज्यपाल ने कहा है कि बंगाल में हिंसा का मामला नया नहीं है और यह एक सतत मुद्दा है।

राज्यपाल सी वी बोस ने कहा कि पश्चिम बंगाल की राजनीति में दो चीजें कैंसर की तरह बढ़ रही है, हिंसा और भ्रष्टाचार। उन्होंने कहा, “बंगाल में हिंसा की संस्कृति वास्तविकता है। पश्चिम बंगाल की राजनीति में दो चीजें कैंसर की तरह बढ़ीं हैं – एक हिंसा और दूसरी भ्रष्टाचार। हमें इसकी जड़ों को खत्म करना होगा। मुझे यकीन है कि जीत हमारी होगी।” इस दौरान राज्यपाल ने दावा किया है कि उनके पास हिंसा प्रभावित क्षेत्रों से लगातार बड़ी संख्या में शिकायतें आ रही हैं और लोग उनसे मदद मांग रहे हैं। उन्होंने कहा, “हमें उन इलाकों से 100 से ज्यादा शिकायतें मिली हैं। हालांकि पिछले दो दिनों में केंद्रीय बलों की तैनाती के बाद हिंसा में काफी कमी आई है। मैंने कुछ लोगों से बात की। मैंने उनसे खुद बात की ताकि उन्हें भरोसा दिलाया जा सके कि हम सब उनके साथ हैं।”

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े