Total Users- 1,178,822

spot_img

Total Users- 1,178,822

Tuesday, March 24, 2026
spot_img

रतलाम के चैतन्य टेक्नो स्कूल पर कलेक्टर ने लगाया 2 लाख का जुर्माना, मान्यता भी होगी रद्द

रतलाम। जिला कलेक्टर ने डेलनपुर स्थित श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल पर 2 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही प्रशासन को स्कूल की मान्यता निरस्त करने के लिए पत्र भी लिखा है। कलेक्टर ने ये कार्रवाई स्कूल परिसर से ही शिक्षण सामग्री बेचने मामले में की है। छापे में मिली शिक्षण सामग्री के बाद दिए गए नोटिस में स्कूल ने अपनी गलती स्वीकार की थी। शिकायत के बाद छापे की कार्रवाई प्रशासन को श्री चेतन्य टैक्नो स्कूल से ही सीधे किताबें आदि बेचे जाने की शिकायत मिली थी। इस पर सात जुलाई को प्रशासन के दल ने कार्रवाई की थी। इस दौरान शिक्षण सामग्री लेने आए कुछ अभिभावक भी वहां मिले थे। कार्रवाई के दौरान सामग्री बरामद करने के लिए प्रशासन दल को स्कूल भवन के कक्ष का ताला भी तोडऩा पड़ा था।


क्लास रूम में मिली थी ड्रेस, बेल्ट, टाई समेत स्कूली सामग्रीप्रशासनिक टीम ने स्कूल के ग्राउंड फ्लोर के तीन कक्षों एवं प्रथम तल के एक कक्ष से 304 पैकेट बरामद किए थे। इन पैकेट में स्कूल ड्रेस, बेल्ट, टाई, मोजे, 295 पैकेट स्वेटर, कक्षा पहली से दसवीं तक की 366 बंडल किताबें, किताबों के नौ पैकेट, तीन कॉपी के बंडल थे। समस्त सामग्री सील करके जिला शिक्षा अधिकारी के सुपुर्द की गई थी।

नोटिस में स्कूल ने मानी है गलती
जिला शिक्षा अधिकारी से मिले प्रतिवेदन के बाद कलेक्टर ने स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी कर 12 जुलाई तक जवाब मांगा था। जवाब में स्कूल प्रबंधन ने अपनी गलती स्वीकार की है।

More Topics

नवरात्रि व्रत में भी खा सकते है समा चावल का हेल्दी और स्वादिष्ट उपमा

नवरात्रि व्रत में साबूदाना और कुट्टू से हटकर कुछ...

इसे भी पढ़े